नर्सिंग होम में फिर एक मासूम बच्ची की मौत

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक निजी नर्सिंग होम में फिर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची पिछले आठ दिनों से यहां भर्ती थी। मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित मवेशी अस्पताल के सामने का है मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर नवादा गांव के रहने वाले सुधीर कुमार की आठ साल की बेटी माही कुमारी का इलाज चल रहा था, ये बीमार थी।

DIARCH Group 22Scope News

आज बच्ची डिस्चार्ज होने वाली थी, उसी दौरान नर्सिंग स्टाफ ने एक सुई लगाया

परिजनों के अनुसार, आज बच्ची डिस्चार्ज होने वाली थी, उसी दौरान नर्सिंग स्टाफ ने एक सुई लगाया। सुई लगने के बाद बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के चाचा धीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने नर्सिंग होम का पूरा भुगतान कर दिया था। आज बच्ची को छुट्टी मिलने वाली थी। घर जाने से पहले नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया। बच्ची के शरीर पर इन्फेक्शन के कारण दाग निकल आए और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में भी अस्पताल कर्मियों को पीटना जारी रखा। इस दौरान नर्सिंग होम के सभी स्टाफ वहां से भाग गए।

यह भी पढ़े : मिनी गन का उद्भेदन, तीन गिरफ्तार…

आलोक कुमार की रिपोर्ट

Patna Flood Rescue Seminar: बिहार में बाढ़ से निपटने का मास्टर...

Patna Flood Rescue Seminar: सोमवार को बिहार रेजिमेंटल सेंटर में झारखंड और बिहार सब-एरिया की ओर से बाढ़ बचाव कार्यों पर एक सेमिनार और आधुनिक...

Bihar Holding Tax News: गरीबों पर टैक्स या अफवाह? होल्डिंग टैक्स...

Bihar Holding Tax News: बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, विधान परिषद में गांवों में प्रस्तावित 'होल्डिंग टैक्स' को लेकर तीखी बहस...

Awarapan 2: आवारापन 2 का दूसरा गाना Review: सिर्फ इमरान हाशमी,...

Awarapan 2 रांची: आवारापन 2 का दूसरा गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं, बल्कि एक भावनात्मक यात्रा की तरह सामने आता है।...