सदर अस्पताल के अधूरे निर्माण मामले पर HC में हुई सुनवाई

रांची :- रांची सदर अस्पताल का काम पूरा नहीं होने पर दाखिल अवमानना याचिका पर चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान संवेदक की ओर से कहा गया कि सदर अस्पताल का सारा काम 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा और 31 जनवरी को अस्पताल सरकार को सौंप दिया जाएगा. हालांकि ऑडिटोरियम के काम को छोड़कर सारे काम पूरे कर लिए जाएंगे. इस पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि संवेदक की ओर से कई बार काम पूरा करने की अवधि निर्धारित की गई, लेकिन उस अवधि में काम पूरा नहीं हो पाया है और फिर से अवधि बढ़ाई जा रही है, जो कि ठीक नहीं है. अदालत चाहती कि अब किसी भी हाल में सदर अस्पताल का काम पूरा हो जाए. अगर निर्धारित अवधि में संवेदक काम को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो राज्य सरकार को यह छूट होगी कि वह संवेदक के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं. इस मामले में 21 जनवरी को सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार और संवेदक के साथ बैठक हुई. जिसमें सभी काम में सहयोग करने की बात कही गई. अस्पताल में कई उपकरणों को चलाने के लिए 33 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है.

Next

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...