सातवीं जेपीएससी पर सुनवाई पूरी, 25 जनवरी को HC सुनाएगा फैसला

रांची : सातवीं जेपीएससी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में सुनवाई हुई. दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इस मामले में अदालत अपना फैसला 25 जनवरी को सुनाएगा. 28 जनवरी से सातवीं जेपीएससी को लेकर मुख्य परीक्षा होनी है. इस संबंध में शेखर सुमन ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता राजेश कुमार की ओर से कहा गया कि आठ प्रश्नों का मॉडल आंसर गलत है, इसलिए एक स्वतंत्र एक्सपर्ट कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई जाए. उसके बाद प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करते हुए संशोधत परीक्षा का परिणाम जारी किया जाए. इस दौरान जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार सिंह ने अदालत को बताया कि अगर कुछ मॉडल आंसर गलत भी हो जाते हैं, तो यह सभी के लिए होगा, न कि सिर्फ एक अभ्यर्थी के लिए. इसलिए इस मामले में कोर्ट को कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए.

रिपोर्ट : प्रोजेश

छठी जेपीएससी मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...

Chatra Police Encounter: पिपरवार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस की गोली से...

Chatra Police Encounter: जिले के पिपरवार इलाके में मंगलवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई...