7वीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर दाखिल याचिका पर हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 13 जनवरी को

रांचीः झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस डा एसएन पाठक की अदालत में सातवीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 13 जनवरी की तिथि निर्धारित की है. इसको लेकर ईशा प्राची स्नेहा तिर्की की ओर से याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई के दौरान कहा गया कि उनका अंतिम चयनित अभ्यर्थी से ज्यादा अंक आया है, लेकिन जेपीएससी की ओर से उनका परिणाम जारी नहीं किया गया है.

इस पर जेपीएससी के अधिवक्ता संजय पिपरवाल और प्रिंस कुमार सिंह की ओर से अदालत को जवाब के साथ प्रार्थी का ओएमआर शीट भी दाखिल किया गया. इसमें कहा गया है कि प्रार्थी ने पेपर दो की ओएमआर शीट में अनुक्रमांक संख्या सही से नहीं भरा है. इस वजह से ओएमआर शीट की जांच नहीं हो पाई. इसलिए उनका परिणाम जारी नहीं किया गया है. इसी मामले के साथ टैग कुमारी कंचना मेहता की याचिका पर भी सुनवाई हुई. कंचना की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्हें कम अंक दिया गया है, जबकि उन्होंने अंतिम चयनित अभ्यर्थी के बराबर अंक प्राप्त किया है. इस पर जेपीएससी ने कहा कि जांच में उन्हें कम अंक ही मिले हैं. जिसे अब संशोधित नहीं किया जा सकता है.

रिपोर्ट- प्रोजेश

अधिवक्ता राजीव कुमार की याचिका पर अगली सुनवाई 10 को

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...