Palamu : प्रोग्राम से पहले सिरदर्द, फिर इंजेक्शन और खत्म हो गई जिंदगी-छत्तीसगढ़ की डांसर की रहस्यमयी तरीके से मौत..

Palamu : पलामू जिले के छतरपुर में एक डांस कार्यक्रम के लिए आई छत्तीसगढ़ की महिला डांसर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान छत्तीसगढ़ के लखनपुर के नावापारा गांव की रहने वाली प्रिया कुमारी के रूप में हुई है। शनिवार देर रात यह घटना घटी, जब प्रिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : धारदार हथियार काटकर से युवक की हत्या, दूसरे ने भागकर बचाई जान… 

Palamu : सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पलामू आई थी डांसर

मिली जानकारी के अनुसार, प्रिया अपने साथियों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पलामू आई थी। रात में खुले में शौच के बाद जब वह वापस लौटी तो उसने सिर में तेज दर्द की शिकायत की। उसके साथियों ने सिर की मालिश की, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। इसी दौरान अचानक उसे उल्टियां होने लगीं, जिससे साथी घबरा गए और मकान मालिक को बुलाया।

ये भी पढ़ें- Deoghar : मजदूर की गुमशुदगी बनी रहस्य! प्रबंधन खामोश, अब अनशन की चेतावनी… 

इसके बाद मकान मालिक के बेटे ने बिना चिकित्सीय परामर्श के प्रिया को दो इंजेक्शन दे दिया। इंजेक्शन के कुछ देर बाद ही प्रिया की हालत और बिगड़ने लगी। उसे आनन-फानन में छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Garhwa : बस स्टैंड पर खूनी झड़प, गोली चलने से मची हड़कंप, एक गंभीर… 

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की सभी कोणों से जांच की जा रही है। प्रिया की साथी नीतू ने बताया कि वे लोग स्थानीय आयोजकों के आमंत्रण पर कार्यक्रम में भाग लेने आए थे, लेकिन अभी तक उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिला था। वे किराये के मकान में रह रही थीं।

ये भी पढ़ें- Gumla : प्रेम प्रसंग में युवक ने पिया जहर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

प्रिया की मौत की खबर पाकर परिजन छत्तीसगढ़ से पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत की असली वजह क्या थी–इंजेक्शन का रिएक्शन, किसी बीमारी का प्रकोप या कुछ और। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकेगी।

ये भी जरुर पढ़ें-

Liquar Scam : ‘घोटालों के सिकंदर’ बने विनय चौबे! शराब घोटाले के बाद करोड़ों की बेनामी संपत्ति पर ACB की नजर…

Garhwa : बाइक बनी मौत की सवारी! पुलिस वैन से टकराकर दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत… 

Dhanbad : तालाब बना मौत का कुआं! नहाने के दौरान डूबने से युवक की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Crime : ‘जमीन के सौदागर’ निकले बंदूकबाज! हथियार खरीदते दो गिरफ्तार… 

Giridih Crime : वारदात से पहले धराया बदमाश! कमर से निकला लोडेड देशी कट्टा… 

Garhwa : शादी से पहले शराब में धुत होकर सोता रहा दूल्हा, दुल्हन ने कहा- “शादी कैंसिल”, फिर जो हुआ… 

Ramgarh : जामुन के चक्कर में गई जान, पेड़ से गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत… 

 

 

 

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...