पप्पू के बिगड़े बोल, चुनाव आयोग को दी ‘भटियारा’ की उपाधि, BJP-RSS का है चपरासी

दरभंगा : बिहार के दरभंगा पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने चुनाव आयोग के कार्यशैली पर जमकर बरसे। जहां एक और उन्होंने टीएन सेशन और केजे राव की तारीफ की। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान चुनाव आयोग को भटियारा आयोग का उपाधि देते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी और आरएसएस का चपरासी है। वहीं उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन सेशन और केजे राव का नाम लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में स्वतंत्र रूप से कार्य होता था। वर्तमान में तो देखने से लगता है कि ये लोग को घर के चपरासी हैं। हम लोग बिहार के सवा दो करोड़ लोगों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट ने यहां की गरीब जनता के हक में फैसला देगी।

Goal 2 22Scope News

पटना की घटना के बाद पप्पू का छलका दर्द, हमें तो बचपन से मिलता रहा है अपमान व सम्मान

वहीं पटना में बिहार बंद के दौरान पप्पू यादव के साथ हुई बदसलूकी के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम बिहार के सम्मान और स्वाभिमान के लिए लड़ रहे हैं। हम बिहार के जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। पप्पू यादव के सम्मान और स्वाभिमान का क्या मतलब। मेरी क्या औकात है। हम तो बचपन से ही अपमान और सम्मान होते रहे हैं। हम सिर्फ बिहार की सम्मान की बात करेंगे। बिहार के गरीब और आम लोगों के हक के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं उन्होंने कहा कि हमने कहीं कहा है कि हम अपमानित हुए हैं। भीड़ के कारण गिरकर हमें चोट लग गई है। हम तो गरीब और समाज के लिए एक लाख बार अपमान होंगे। हमें ऐसा अपमान मंजूर है। जिसमें बिहार और बिहारी को बचाया जा सके।

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : पप्पू-कन्हैया : बड़े बेआबरू होकर…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

International Yoga Day 2026: रांची में हजारों लोगों ने किया योग,...

International Yoga Day Ranchi: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को रांची यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली कन्वोकेशन हॉल में राज्य-स्तरीय योग दिवस...

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...