Headmaster ने BPSC शिक्षक से वेतन विवरणी भेजने के एवज में मांगा रुपया, DEO ने…

जमुई: जमुई में एक बीपीएससी शिक्षक के वेतन भुगतान के लिए उपस्थिति विवरण भेजने के एवज में प्रधानाध्यापक के द्वारा पैसे मांगने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि प्रधानाध्यापक के कमरे में शिक्षक से उपस्थिति विवरण भेजने के एवज में पैसे की मांग की जा रही है। मामला जमुई के सिकंदरा प्रखंड क्षेत्र के सिकंदरा मध्य विद्यालय की है। जिलाधिकारी राकेश कुमार के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार ने आरोपी प्रधानाध्यापक भारतेंदु कुमार को पत्र लिख कर स्पष्टीकरण मांगा है।

मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को लिखा है कि व्हाट्सएप के माध्यम से एक वीडियो बरामद हुआ है जिसमें आपके द्वारा एक शिक्षक से वेतन विवरण भेजने के एवज में पैसे की मांग की जा रही है। यह कृत्य विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है और ऐसे कृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। पत्र में साफ लिखा है कि स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होने पर कार्रवाई की जा सकती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

यह भी पढ़ें- Khagaria के दर्जनों गांव में घुसा गंगा का पानी, बाढ़ से पानी पानी है जीवन

जमुई से बी एम भगत की रिपोर्ट

Headmaster Headmaster

Headmaster

Sarath Poison Case: सारठ में आखिर ऐसा क्या हुआ? घरेलू विवाद...

Sarath Poison Case: देवघर ज़िले के सारठ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पत्थरड्डा आउटपोस्ट (OP) इलाके के सिकटिया गांव से एक मामला सामने आया है,...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के हाई स्कूलों में ‘बिहार स्कूल लाइव...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर पटना में आयोजित कार्यक्रम में 'बिहार स्कूल लाइव क्लासेज' का शुभारंभ...

Jadugora Ganja Smuggler Arrested: जादूगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 452...

Jadugora Ganja Smuggler Arrested: अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में एक...