महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंका, पहचान में जुटी पुलिस

गयाजी : गयाजी जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के मुसन टांड गांव में गुरुवार सुबह एक कुएं से अज्ञात महिला का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर गंभीर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और हत्या समेत सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।

Gaya Hatya 1 22Scope News

Gaya Hatya 2 22Scope News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा – पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। जल्द ही मृतका की पहचान कर पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा किया गया है। देखने से प्रतीत होता है कि बुधवार की बीती रात ही महिला की हत्या कर शव को कुआं में फेंक दिया गया है। इमामगंज के डीएसपी धीरज कुमार ने भी इसकी जानकारी दी।

Gaya Hatya 3 1 22Scope News

यह भी पढ़े : 2 संदिग्ध का पाकिस्तानी कनेक्शन! पुलिस ने टेरर एक्ट में किया गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...