Desk. संसद में कथित धक्कामुक्की के दौरान घायल दो बीजेपी सांसदों का हेल्थ अपडेट आया है। दोनों दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल के अनुसार, दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। प्रताप सारंगी को भारी ब्लीडिंग हो रही थी और उनके माथे में गहरा घाव है। इसलिए, उन्हें टांके लगाने पड़े। उन्हें अन्य जांच की जा रही हैं। वहीं मुकेश राजपूत का बीपी हाई हो गया था। उन्हें चक्कर आ रहा है।
संसद में ‘धक्कामुक्की’ में घायल बीजेपी सांसदों का हेल्थ अपडेट
दरअसल, न्यूज वेबसाइट आजतक ने बीजेपी सांसदों के हेल्थ अपडेट पर रिपोर्ट करते हुए राम मनोहर लोहिया अस्पताल का बयान जारी किया है। इस वेबसाइट ने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के हवाले से रिपोर्ट की है कि दोनों नेताओं के सिर में चोट लगी है और दोनों आईसीयू में भर्ती है। प्रताप सारंगी के माथे में गहरा घाव होने की वजह से टांके लगाने पड़े है। वहीं मुकेश राजपूत का बीपी हाई हो गया था। उन्हें चक्कर आ रहा है।
वहीं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. बीआर अंबेडकर पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी जारी है। इस बीच संसद के बाहर कथित हाथापाई को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तीखी नोकझोंक और बढ़ गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमले और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
राहुला गांधी पर बीजेपी सांसद का आरोप
वहीं नागालैंड से बीजेपी की महिला सांसद फांगनोन कोन्याक ने राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। राज्यसभा सांसद एस फांगनोन कोन्याक ने राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखकर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, “एलओपी राहुल गांधी ने मेरी गरिमा और आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचाई है।” वहीं प्रदर्शन के दौरान दो बीजेपी सांसद घायल भी हो गये। इसको लेकर संसद परिसर में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने एक-दूसरे के सांसदों पर धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है।
डॉ. अंबेडकर पर सियासत जारी
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने दावा किया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जो उन पर गिर गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। जब सारंगी को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो सारंगी ने मीडिया से कहा, “मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, तभी राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गए।” उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण वह भी गिर गये।
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया है कि उन के साथ संसद परिसर में धक्का-मुक्की की गयी है। इसको लेकर लेकर उन्होंने लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। इसको लेकर कांग्रेस कहा है कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ संसद परिसर में मकर द्वार के बाहर धक्का-मुक्की की गई। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने इस घटना पर जांच के लिए लोक सभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है।


















