कार्यक्रम में बीजेपी ने बाबूलाल मरांडी व सांसद विनोद सोनकर हुए शामिल
रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिला स्तरीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय मंत्री सह सांसद विनोद सोनकर मुख्य रूप से शामिल रहे।
मौके पर सांसद विनोद सोनकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक कार्य करती है। उसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश के दो लाख गांव में एक महिला एक पुरुष के स्वाथ्य स्वयंसेवक की नियुक्ति की जाएगी। जिनकी नियुक्ति होगी उनके द्वारा गांव का डाटा तैयार किया जाएगा।
कोरोना की तीसरी लहर के विषय में जागरूक किया जाएगा। टेली मेडिसिन के माध्यम से गांव को सीधे जोड़ना और जो सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है। जो स्वयंसेवक नियुक्ति होंगे वे लोगों को जागरूक करेंगे।