Bihar Jharkhand News | Live TV

“स्मृति दिवस” पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह वित्त तथा खाद्य आपूर्ति डॉ0 रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने आजादी के वीर सपूतों को नमन किया। इस मौके पर डॉ0 उरांव ने कहा कि कांग्रेस ही देश की एकमात्र ऐसी पाटी है, जिसमें राष्ट्रीयता और निष्ठा की भावना कूट-कूट कर भरी है। जिन्होंने देश की आजादी में भाग नहीं लिया, वे आज देश में शासन चला रहे है, ऐसे लोग कांग्रेस पार्टी को राष्ट्रीयता और देशभक्ति की बात ना सिखाये, कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और आजादी के बाद हमेशा से देश की समृद्धि और खुशहाली के लिए काम किया है। मौके पर कृषिमंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव कुमार महतो, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव, डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू समेत अन्य नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि आज ही के दिन 1942 में गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन और करो या मरो की शुरुआत हुई थी। इस आंदोलन की शुरुआत से अंग्रेजी शासन को यह बात समझ में आ गयी कि अब भारत में उनका शासन करना संभव नहीं है और अंततः 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हो गया। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र पेगासस के माध्यम से लोगों की स्वतंत्रता तथा निजता को छिनने के प्रयास में जुटी है, जब यह बात सामने आ गयी है, तो केंद्र सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

कृषि मंत्री बादल ने कहा कि 7 और 8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन’’ का प्रस्ताव पारित होने के दूसरे ही दिन पूरे देश में क्रांति की लहर दौड़ गयी और एकीकृत बिहार में झारखंड पूरे आंदोलन का केंद्र बन गया। आजादी के दिवानों ने राष्ट्रपिता के आह्वान पर 1942 में ही राज्य के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कांग्रेसी झंडा फहराने का काम किया और इस क्रांति ने ही भारत की आजादी की बुनियाद तय कर दी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश उन महान राष्ट्रभक्तों की कुर्बानी की बदौलत ही खुली हवा में सांस ले रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि अगस्त क्रांति के दौरान रांची, हजारीबाग, पलामू, सिंहभूम और संताल क्षेत्र में ढ़ाई हजार से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों की गिरफ्तारियां हुई और ब्रिटिश हुकूमत की दमनकारी नीतियों की वजह से विभिन्न क्षेत्रों में गोलीबारी में आजादी के कई दिवाने शहीद हुए, वहीं जेल में दी गयी यातना से कई स्वतंत्रता सेनानी घर वापस नहीं लौट पाये।

प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि अगस्त क्रांति में कांग्रेस के समर्पित नेताओं-कार्यकर्त्ताओं के त्याग और बलिदान की वजह से ही सभी स्वतंत्र भारत में चैन की सांस ले रहे है , इस त्याग और बलिदान को आज शत शत नमन करने का दिन है।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अगस्त क्रांति भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में ऐसा स्वर्णिम इतिहास बन गया, जिसे युगो-युगों तक याद किया जाएगा और जब भी देश की आजादी, देश के निर्माण और आधुनिक भारत के निर्माण की बात होगी, युवा पीढ़ी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद सरीखे नेताओं को नमन करेगी।

Related Articles

Video thumbnail
सीएम नीतीश से कितने खुश हैं लोग देखिए Live News 22Scope पर...
19:46
Video thumbnail
झारखंड की दिनभर की प्रमुख खबरें। Jharkhand News। Top News।
11:46
Video thumbnail
भारत ने इंग्लैंड का वन डे सीरीज में किया क्लीन स्वीप, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया कितना तैयार?
01:12:57
Video thumbnail
धनबाद के अभिमन्यु टिबरेवाल JEE Main सेशन वन में झारखंड टॉपर बने, परिवार में खुशी का माहौल
05:32
Video thumbnail
हज़ारीबाग़ के लाल शहीद कैप्टन कर्मवीर का पार्थिव शरीर जब पहुंचा रांची...
06:45
Video thumbnail
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया पूरी लय में, इंग्लैंड को तीसरे वन डे में हरा सीरीज में किया सफाया
13:28
Video thumbnail
नियुक्तियों को रद्द करते सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश, झारखंड के लिए बड़ा सबक
06:34
Video thumbnail
शिव बारात प्रशासन के लिए बना चुनौती, प्रशासन के हस्तक्षेप पर क्या कह रहे लोग .....
15:20
Video thumbnail
शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची, सुनिए क्या कह रहे परिवार के लोग और नेता
16:29
Video thumbnail
जाने रांची में कहां है पुष्पा फिल्म के जैसे लाल चंदन के पेड़? करोड़ों है इसकी कीमत, दिखता है ऐसा कि…
04:34

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
400,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -