CHC में इलाज करवाने आए मरीज के परिजनों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

जहानाबाद: जहानाबाद के शकुराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अचानक अफरातफरी मच गई जब इलाज करवाने आए एक व्यक्ति के साथ अस्पतालकर्मियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। मामला जहानाबाद के शकुराबाद सीएचसी की है। मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग मारपीट कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि श्रीबिघा निवासी मनु कुमार अपने बेटे का इलाज करवाने सीएचसी शकुराबाद पहुंचे थे। डॉक्टरों ने वहां उनसे पहले पुर्जा कटवाने के लिए कहा। पुर्जा कटवाने के बाद जब वह दुबारा एएनएम कंचन कुमार के पास गए तो वह बेवजह भड़क गए। इसके बाद उनके अन्य सहयोगी और सुरक्षाकर्मी उनके साथ मारपीट करने लगे।

मामले में स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है इस वजह से इस तरह की घटनाएं होती रहती है। लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों के इस व्यवहार को निंदनीय कहते हुए मामले की जांच की मांग की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले में जब चिकित्सा पदाधिकारी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें-  बिहार को देश का पहला Net Zero State बनाने के लिए व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास आवश्यक-राजकुमार गुप्ता

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

CHC CHC CHC

CHC

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...