एसएनएमएमसीएच में स्वास्थ्य कर्मीयों की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी

धनबाद. एसएनएमएमसीएच में स्वास्थ्य कर्मीयों ने हड़ताल शुरु कर दी है. अस्पलात में कार्यरत 136 स्वास्थ्य कर्मियों की छटनी का विरोध कर रहे है. स्वास्थ्य कर्मी छटनी के फैसले से सहमत नहीं है.  स्वास्थ्य सचिव के आदेश पर फ्रंटलाइन आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों की छटनी की गई. इसी फैसले को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों नाराजगी है. स्वास्थ्य कर्मियों ने छटनी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की है. स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल होने की वजह से इलाज के लिए पहुंचनेवाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

स्वास्थ्य कर्मियों ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर स्वास्थ्य सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसमें ड्रेसर, वार्ड बॉय, कंप्यूटर ऑपरेटर,प्यून, ओटी असिस्टेंट, पैथोलोजिस्ट, रेडियोलॉजी असिस्टेंट समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं.

वहीं आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि संस्थान में कई ऐसे कर्मचारी हैं, जो पिछले 8-9 साल से इस सेवा दे रहे हैं. आउटसोर्सिंग कंपनी बदलती रहती है लेकिन वह लगातार अपनी सेवाएं देते देते आ रहे हैं. उनका पूरा परिवार महज 8 से 10 हजार में काम करके गुजारा करता है. उसी में बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी शामिल है.

अचानक काम से हटा दिए जाने पर उनके सामने भूखे मरने की नौबत उत्पन्न हो जाएगी. साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी ठप हो जाएगी. ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों ने मांग की है कि सरकार छटनी के आदेश को वापस लिया जाए. आदेश वापस नहीं लिए जाने पर सभी आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन जारी रहेगा. स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि आंदोलन जारी रहने पर मरीजों को परेशानी होगी, जिसका जिम्मेदार सरकार और अस्पताल प्रबंधन होगा.

Saffrn

Trending News

Dhananjay Kumar Putush का जनता दरबार बना जनसमस्याओं का मंच,...

Ramgarh: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि Dhananjay Kumar Putush द्वारा RBSS कार्यालय में 36वाँ जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में...

चास- चंदनकियारी रोड का गौरव थाती बनकर उभरेगा इजरी नदी तट...

Jharkhand: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के छठवें अंशावतार, ज्ञान और शस्त्र के महान ज्ञाता भगवान परशुराम की महिमा भारतीय संस्कृति के कण-कण में...

झारखंड के इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD...

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम में उतार चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में बारिश में अचानक...

Bokaro Steel Plant की खाली जमीन पर रैयतों के साथ हल...

Bokaro: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren ने बोकारो स्टील प्लांट के विस्थापितों की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाने की घोषणा की है। वे...

मानवता की सेवा में 8 साल: रक्तदान शिविर में उमड़ा युवाओं...

Dhanbad: आज धनबाद हिरक रोड स्थित  मिलानो होटल में आज सुबह से ही हलचल तेज है । मौका है 'ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स' की 8वीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img