Advertisment

सहायक आचार्य संशोधित रिजल्ट मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जेएसएससी को दिया ये निर्देश

रांची. सहायक आचार्य संशोधित रिजल्ट को लेकर मनोज कुमार महतो समेत और अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता अजीत कुमार ने कहा कि प्रदीप कुमार को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला है, वो सीधे तौर पर यहां लागू नहीं होता।

मामले में झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

उन्होंने बताया कि 11 हजार पदों के विरुद्ध लगभग 5 हजार का ही रिजल्ट निकाला गया है और ऐसी स्थिति तब आती जब सभी पद भर दिए जाते, लेकिन अभी बहुत सारे पद रिक्त है। मामले में झारखंड हाईकोर्ट में जेएसएससी को काउंटर एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि, जेएसएससी की ओर से बीते दिनों 1 से 5 सहायक आचार्य का संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था, जिसमें बहुत सारे अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट से बाहर कर दिया गया था। इसको लेकर मनोज कुमार महतो समेत अन्य अभ्यर्थियों ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका का दाखिल की है। मामले की अगली सुनवाई 11 फरवरी को होगी।

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया में बिजली समस्या पर बड़ा कदम,...

Saraiya 200 KVA Transformer: सरिया-बगोडिह चौक पर DAV स्कूल के सामने शनिवार को एक नया 200 kVA ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, जिसने पुराने 63 kVA...

Bihar Flood News 2026: बिहार की 4 नदियां क्यों बन रही...

Bihar Flood News 2026: हर साल, बिहार के कई इलाकों के लिए बाढ़ एक बड़ी चुनौती बन जाती है। नेपाल में भारी बारिश से बिहार...

Siwan Junction Security Check: सीवान जंक्शन पर सुरक्षा अलर्ट, प्लेटफॉर्म से...

Siwan Junction Security Check: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को देखते हुए देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। इसी...