प्रियंका गांधी वाड्रा को 12 दिसंबर तक मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेश होने का नोटिस

मुजफ्फरपुर : राजस्थान में बीते 2014 में हुई पहलू खान लिंचिंग केस में कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाने के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. धार्मिक उन्माद फैलाने और लोअर कोर्ट के फैसले का अवमानना करने के मामले में उन्हें अदालत में पेश होने का नोटिस को अब जारी किया गया है.

priyanka gandhi 22Scope News

दरअसल मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में वकील सुधीर ओझा की ओर से यह केस दर्ज कराया गया था. अधिवक्ता सुधीर ओझा ने सीजेएम सूर्यकांत तिवारी के कोर्ट में प्रियंका गांधी के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने और लोअर कोर्ट के फैसले का अवमानना करने के आरोप में परिवाद पत्र दर्ज कराया था. हालांकि कोर्ट ने इस केस को खारिज कर दिया था. जिसके बाद सुधीर ओझा ने पुनर्विचार याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में दायर की थी. जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 20 अतुल पाठक के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया था.

सससस 22Scope News

बताया गया है कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल पाठक ने इस परिवाद में प्रियंका गांधी पर अगली तिथि पर सशरीर या अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपना जवाब को भी दाखिल करने को लेकर नोटिस जारी किया है. इसमें 12 दिसंबर को 11 बजे तक कोर्ट में जवाब दाखिल करने का समय दिया है.

रिपोर्ट : विशाल

पटना में पौने 3 किलो चरस बरामद, मिले इंटरनेशनल कनेक्शन, बस से पकड़ा गया राजस्थान का रवि शर्मा

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...