Advertisment

रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति के विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ एसएन पाठक की अदालत में नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति के विज्ञापन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने काउंसिल को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विजय लक्ष्मी एस ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर विज्ञापन को चुनौती दी है। सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि मार्च 2021 में नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ओर से रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

लेकिन इस विज्ञापन में पद के लिए अधिकतम उम्र 60 वर्ष रखी गई थी जबकि नियमानुसार उक्त पद के लिए अधिकतम उम्र 58 वर्ष होना चाहिए। इस मामले में पूर्व में ही हाईकोर्ट ने उम्र और शैक्षणिक योग्यता का निर्धारण किया है। इसमें भी अधिकतम उम्र सीमा 58 वर्ष रखी गयी है। इस मामले की सुनवाई लंबित रहने के दौरान काउंसिल की ओर से रजिस्ट्रार पद पर नियुक्ति भी कर दी गई है। इस पर अदालत ने काउंसिल से जवाब मांगा है कि जब यह मामले में सुनवाई चल रही थी, तो इस पद पर नियुक्ति कैसे कर ली गई। इसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को निर्धारित की है।

रिपोर्ट : प्रोजेश

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...