Advertisement
Advertisement

एपीपी नियुक्ति मामले की सुनवाई, जानिए कोर्ट ने क्या दिया निर्देश

रांची : झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत में एपीपी की नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि इससे संबंधित एक मामले की खंडपीठ में सुनवाई हो रही है. इसके बाद अदालत ने इस मामले को भी वहीं पर सुनवाई के लिए भेजने का निर्देश दिया.

इस संबंध में राकेश कुमार सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याचिका में कहा गया है कि जेपीएससी की ओर से राज्य में एपीपी की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. परीक्षा सहित सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिणाम जारी कर दिया गया. लेकिन इस बीच राज्य सरकार ने नियुक्ति की अधियाचना को वापस ले लिया.

सरकार ने नियुक्ति को कर दिया रद्द

अदालत को बताया कि बिना किसी कारण ही सरकार ने नियुक्ति को रद्द कर दिया. ऐसा करना उचित नहीं है. इस दौरान जेपीएससी की ओर से अदालत को बताया गया कि इससे संबंधित एक मामले की सुनवाई खंडपीठ में हो रही है. इस पर अदालत ने कहा कि उक्त मामले की सुनवाई भी वहीं होनी चाहिए. इसके बाद कोर्ट ने इस मामले को भी वहीं ट्रांसफर कर दिया.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

Commercial Advertisment

Maoist Commander Arrest: मुंबई में 10 लाख का इनामी माओवादी संजय...

झारखंड के 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर संजय यादव उर्फ गोदराम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पलामू पुलिस...

SIR Update: झारखंड समेत 7 राज्यों के छूटे मतदाताओं को मिलेगा...

 निर्वाचन आयोग ने झारखंड समेत 7 राज्यों में SIR प्रक्रिया के दौरान छूटे मतदाताओं को एक और मौका देने का फैसला किया है। पात्र...

Vaibhav Suryavanshi बने बिहार टीम के कप्तान, Syed Mushtaq Ali Trophy...

 वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है। सूरज कश्यप उपकप्तान...