HC में रामेश्वर के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर हुई सुनवाई

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एके चौधरी की अदालत में राज्य के मंत्री रामेश्वर उरांव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने इस मामले में मंत्री रामेश्वर उरांव को नोटिस जारी किया है. इस मामले में अब छह सप्ताह बाद सुनवाई होगी. इस संबंध में पूर्व विधायक सुखदेव भगत की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता चंद्रजीत मुखर्जी ने अदालत को बताया कि विधानसभा चुनाव में रामेश्वर उरांव की ओर से नामांकन पत्र में तथ्यों को छुपाया गया है. इस पर इनकी बहू ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था, लेकिन इन्होंने इसकी जानकारी अपने नामांकन पत्र में नहीं दी है. जबकि नियमानुसार सभी प्रकार की जानकारी नामांकन पत्र में देना अनिवार्य है. इसलिए तथ्यों के छुपाने के कारण इनके निर्वाचन को रद किया जाए और सुखदेव भगत को निर्वाचित घोषित किया जाए.

रिपोर्ट- प्रोजेश

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...