लीज आवंटन और शेल कंपनियों के मामले में सुनवाई टली

रांची : सीएम लीज आवंटन और शेल कंपनियों में निवेश के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है.

अदालत ने इस मामले में सुनवाई सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद निर्धारित करने का निर्देश दिया.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में 4 अगस्त को मामले में सुनवाई होनी है.

वहीं झारखंड हाई कोर्ट में 26 अगस्त को सुनवाई होगी.

सीएम के करीबियों की ओर से शेल कंपनी बनाने का आरोप

शेल कंपनी चलाने और सीएम को खनन लीज आवंटित करने के खिलाफ

शिवशंकर शर्मा ने जनहित याचिका दायर की है.

इसमें आरोप लगाया गया है कि सीएम के करीबियों की ओर से शेल कंपनी बनायी गयी है और काली कमाई का इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है. हेमंत सोरेन के खान मंत्री रहते हुए माइनिंग लीज आवंटित किए जाने को भी गलत बताया गया है. इस मामले में प्रार्थी की ओर से अपनी दलील पेश कर दी गयी है और सरकार को अपना जवाब दाखिल करना है.

सुप्रीम कोर्ट में चार अगस्त को होगी सुनवाई टली

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार की एसएलपी पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गयी. इस मामले की सुनवाई अब चार अगस्त को होगी. मामले में केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे वरीय अधिवक्ता तुषार मेहता की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से समय देने का आग्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और चार अगस्त को सुनवाई निर्धारित की.

हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर

हेमंत सोरेन और सरकार की ओर से हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की गयी है. इसमें कहा गया है कि हाईकोर्ट ने नियमों का पालन किए बिना दायर जनहित याचिकाओं को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है, इसलिए हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए दोनों याचिकाएं खारिज की जाएं.

रिपोर्ट: प्रोजेश दास

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...