कैमूर में टूरिस्ट बस-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, 12 घायल

कैमूर : कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के महमूदगंज एनएच-2 के समीप के लगभग रात तीन बजे पर्यटक बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। एक पर्यटक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों द्वारा सभी घायलों को बाहर निकालते हुए थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह और एनएचएआई को सूचना दी गई।

दुर्गावती थाना प्रभारी द्वारा घटनास्थल पर खुद पहुंचे राहत बचाव कार्य जूट गए एनएचएआई के दो और सरकारी अस्पताल के पांच एंबुलेंस ने मोर्चा थामा। 12 घायलों को पीएचसी दुर्गावती उपचार के लिए पहुंचाया गया। इसमें 12 लोगों की स्थिति काफी नाजुक थी। सभी घायलों को घटनास्थल से भभुआ सदर अस्पताल भिजवा दिया गया।

मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दी गई

सभी तीर्थ यात्री उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के दाता गंज रहने वाले थे, जो गया में पिंडदान करने और काशी भ्रमण को लेकर आए हुए थे। उनकी बस एनएच-2 महमदगंज में ट्रक से टकरा गई थी। उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के दाता गंज रहने वाले यात्री ने बताया कि गया से हम लोग 65 यात्री पिंडदान करने और काशी भ्रमण करने आए थे। हमारी बस की टक्कर ट्रक से हो गई जिसमें 12 लोग घायल हैं। जिस समय घटना हुई उस समय हम लोग सो रहे थे जिस कारण समझ नहीं पाए घटना कैसे हुई। आंख खुली तो गाड़ी डैमेज थी हमलोग एक दूसरे पर दबे पड़े थे। दुर्गावती पुलिस सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जिसमें एक महिला की मौत होने पर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु के लिए भेज दिया आगे कार्रवाई में जुट गई है।

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com/kaimur-dms-investigation-fell-on-many/

Reliance AGM 2026: AI, न्यू एनर्जी और FMCG पर बड़ा दांव,...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अगले पांच सालों के लिए अपनी ग्रोथ स्ट्रैटेजी और वैल्यू क्रिएशन रोडमैप का ऐलान किया है।...

Sheikhpura News: मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बोले मंत्री श्रवण कुमार,...

शेखपुरा के जिअन बिगहा गांव में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के चौथे वार्षिकोत्सव पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि धर्म हमेशा प्रेम, शांति और...

Bihar Industry News: निवेशकों को मिलेगा बेहतर माहौल, Industry Department की...

बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग विभाग ने उद्योग संगठनों के साथ समन्वय बैठक की। हर 30 से...