झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रांची में हल्की फुहारें

रांची: राज्य में सक्रिय मानसून के प्रभाव से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों के लिए कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

दो और तीन जुलाई को चतरा, हजारीबाग, लातेहार, रामगढ़ और कोडरमा जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा चार जुलाई को कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद और जामताड़ा जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पांच जुलाई को गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, देवघर, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में मूसलधार बारिश हो सकती है। सभी संबंधित जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

वहीं, राजधानी रांची समेत कुछ अन्य जिलों में फिलहाल कोई विशेष अलर्ट नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को सबसे अधिक वर्षा खूंटी जिले में दर्ज की गई, जहां 17 मिमी से अधिक बारिश हुई। वहीं, रांची और मेदिनीनगर में क्रमशः 10.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है, विशेषकर बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

पाकुड़ पुलिस ने लौटाई 31 लोगों की खुशियां, ऑपरेशन मुस्कान में...

पाकुड़: जिले में चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता...

आज का राशिफल और पंचांग 22 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 22 नवंबर 2026 (रविवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

रेलवे स्टेशन या मवेशियों का ठिकाना? पाकुड़ के प्लेटफॉर्म नंबर एक...

पाकुड़: पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक...