धनबाद में LPG सिलेंडर की भारी किल्लत,कालाबाजारी का आरोप;लोगों ने किया सड़क जाम

Dhanbad: पूरे देशभर में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सरकार के बार-बार सूचना देने के बाद भी आम जनता गैस को लेकर परेशान है और लंबी-लंबी लाइनें लगाकर एजेंसी के बाहर इंतजार कर रही है इसी बीच खबर धनबाद से भी सामने आई है कि लोग एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हैं और एजेंसी पर कालाबाजारी का भी आरोप लग रहा है।

युद्ध का हो रहा है असर

अमेरिका – इजरायल और ईरान युद्ध के  बीच देश में गैस की भारी किल्लत देखी जा रही है। LPG सिलेंडर की लगातार हो रही कमी से लोग अब पैनिक हो रहे हैं। धनबाद के बस्ताकोला इंडियन गैस एजेंसी के समीप अहले सुबह से लोग LPG सिलेंडर लेकर पहुंचने लगे जब करीब 11 बजे तक एजेंसी नहीं खुला तो लोगों का धैर्य टूट गया।

कालाबजारी का लगा आरोप

सैकड़ों लोग सड़क पर आकर धनबाद – सिंदरी मुख्य सड़क को करीब आधे घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझकर सड़क जाम हटवाया। लोगों का आरोप है कि 4 – 5 दिन पहले ही पैसा भी जमा कर दिए फिर भी डेली सुबह से शाम तक नंबर लगा रहे है लेकिन गैस नहीं मिल रह है। सारा काम छोड़कर आते है और फिर खाली हाथ लौटना पड़ता है। ग्राहक सीधे तौर पर गैस की कालाबाजारी का आरोप लग रहे हैं।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img