एचईसी मजदूरों की रैली, कहा- प्रबंधन न काम दे रहा, न मजदूरी

रांची: एचईसी मजदूर जनसंघर्ष समिति द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में 32वें दिन सोमवार को तीनों प्लांट में रैली निकाल कर प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। बड़ी संख्या में जुटे समिति के सदस्यों ने सबसे पहले सुबह 7 बजे से एचएमबीपी तीन नंबर गेट, एफएफपी और एचएमटीपी तीनों जगहों डटे रहे।

प्लांट में किसी को अंदर प्रवेश करने नहीं दिया। फिर 9 से 10 बजे तक एचईसी मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद दिन के 11 से 12 बजे तक तीनों प्लांट में रैली निकाली। साथ ही मजदूर कैंटीन के समक्ष मजदूर-कर्मियों की सभा हुई, जिसमें आगामी 22 फरवरी को प्रदेश भाजपा कार्यालय के घेराव प्रदर्शन पर व्यापक चर्चा हुई और ठोस रणनीति बनी। प्रबंधन और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। कहा गया कि जब तक हमारी मांगों पर अमल नहीं किया जाता या ठोस निर्णय नहीं लिए जाते, तब

मनोज पाठक ने कहा कि कुछ लोग जबरन प्लांट में घुसने की कोशिश में हैं, ऐसा होने नहीं दिया जाएगा। समिति के लालदेव सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं को दूर करने में प्रबंधन को कौन सी आफत आ रही है। प्लांट में ताला लगाकर न तो मजदूरों का भुगतान कर रही है और न ही काम पर बुला रही है। यह समस्या का समाधान नहीं है। मौके पर समिति के भवन सिंह, लालदेव सिंह, मनोज पाठक, दिलीप सिंह, हरेंद्र प्रसाद यादव, विमल महली, सनी सिंह, प्रकाश, वाई. त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

तक हड़ताल जारी रहेगी। सभा को संबोधित करते हुए भवन सिंह ने कहा कि प्रबंधन और केंद्र सरकार ढुलमुल रवैया अपनाना बंद करें। 22 माह के बकाए वेतन, ईएसआई और बोनस का भुगतान करे। मजदूरों को काम चाहिए, लेकिन मजदूरी भी तो मिलनी चाहिए।

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...