एचईसी प्रबंधन एक सप्ताह बाद बताएगा सप्लाई कर्मी काम पर आएंगे या नहीं

रांची: हटिया एचईसी सप्लाई ठेका कर्मियों को काम पर लाने के आग्रह पर प्रबंधन ने एक सप्ताह का समय मांगा है। प्रबंधन सप्ताहभर बाद सीएमडी से बात कर कर्मियों को बताएगा कि वे काम पर कब से वापस आएंगे या नहीं।

ये बातें प्रबंधन ने एचईसी मजदूर जनसंघर्ष समिति के नेताओं से शुक्रवार को वार्ता के क्रम में कही। वार्ता में एचईसी के पर्सनल डायरेक्टर मनोज लकड़ा, डायरेक्टर प्रोडक्शन एसडी सिंह, प्रबंधक एके बेहरा, वरीय प्रबंधक कार्मिक प्रशांत कुमार शामिल हुए, जबकि समिति की तरफ से भवन सिंह, मनोज पाठक, दिलीप सिंह, रमेश चंद्र समेत अन्य लोग मौजूद थे। समिति के नेताओं ने कहा कि प्रबंधन एक बार फिर टाल-मटोल कर रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीते मार्च में ही प्रबंधन ने सप्लाई कर्मियों से आंदोलन छोड़कर काम पर वापस लौटने का आग्रह किया था। अब प्रबंधन कह रहा है कि सप्लाई कर्मी काम पर कब आएंगे, इस पर सीएमडी से वार्ता कर एक सप्ताह बाद बताएगा।

मनोज पाठक ने बताया, प्रबंधन को कहा गया है कि जबतक सप्लाई कर्मियों के लिए टेंडर प्रक्रिया नहीं होती है, तबतक सभी कर्मियों को एचईसी में काम पर बुलाएं। जीएम से भी बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। यदि फिर भी बात नहीं बनी तो जल्द ही एचईसी के तीनों प्लांट को बंद कराया जाएगा।

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...