‘Hello! आपका भतीजा पकड़ा गया है, बचा लो’, फिर AAP MLA ने जब पकड़ा फोन तो शातिरों ने…

लुधियाना: इन दिनों पूरे देश भर में ऑनलाइन ठगी का सिलसिला चल रहा है। साइबर ठग अलग अलग तरीके से लोगों को ऑनलाइन अपना शिकार बना कर उनसे लाखों यहाँ तक की करोड़ों रूपये की ठगी कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को शातिर ने लुधियाना के पूर्व पार्षद अमृत वर्षा रामपाल को फोन कर कहा कि आपका भतीजा गलत काम करते हुए पकड़ा गया है, अब थाने में उसकी पिटाई होगी। बचाना चाहते हो तो बचा लो। बताया जाता है कि उस दौरान पूर्व पार्षद आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के दफ्तर में बैठी थी।

उन्होंने बताया कि जब वह विधायक के दफ्तर में बैठी थी तभी उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्हाट्सएप पर एक पुलिसकर्मी का डीपी लगा हुआ था इसलिए फोन उठा लिया। फोन उठाते ही सामने वाले ने कहा कि आपका भतीजा गलत काम करते हुए पकड़ा गया है अगर आप बचाना चाहते हैं तो बचा लीजिये। इसके बाद उन्होंने अपना फोन विधायक को पकड़ा दिया। आप विधायक ने जब ठगों से पूछा कि किस थाना में पिटाई होगी तो शातिरों ने फिर फोन काट दिया।

बता दें यह पहला मामला नहीं है जब शातिर ठग इस तरह से फोन कर किसी को ठगने की कोशिश की है। इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जब शातिर ठगों ने लोगों को फोन पर तरह तरह से डरा कर उनसे लाखों रूपये की ठगी कर ली।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Travel and Tourism Fare आज से शुरू, 15 राज्यों के साथ ही नेपाल और…

Hello Hello Hello

Hello Hello

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...

Gopalganj Education Department News: 5 प्रखंडों के शिक्षा अधिकारियों और कर्मियों...

Gopalganj Education Department News: शिक्षकों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए मांगे गए रिकॉर्ड समय पर जमा नहीं करने पर जिला शिक्षा विभाग...

Bihar Talent Search Test 2026: बिहार में छठी से 12वीं तक...

Bihar Talent Search Test 2026, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों सहित विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को...