Advertisment

हेमंत सरकार कर रही है लोगों को गुमराह-सुदेश

RANCHI: आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार राजनीतिक तौर पर

लोगों को गुमराह कर रही है. पार्टी कार्यालय में बुद्धिजीवी मंच

की बैठक के बाद मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए

कहा कि, झारखंड में पढ़ाई, दवाई और न्याय गरीबों की

पहुंच से दूर हो गई है. राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य के

आकलन के बाद नये सिरे से योजना बनाने की जरुरत है.

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ओबीसी के साथ हक़मारी हो रही है.

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे का पलटवार


झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर जमकर हमला बोला है. पार्टी के कैंप कार्यालय में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, सुदेश महतो ने सिर्फ सत्ता का सुख भोगा है. लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद भी एक काम ऐसा नहीं किया जिससे झारखंड की जनता लाभान्वित हो. उन्होंने कहा कि, उनके रहते हुए ही ओबीसी का आरक्षण घटाया गया लेकिन सुदेश महतो ने कभी कुछ भी नहीं किया.

sudesh mahato 22Scope News
sudesh mahato


हेमंत सरकार ने लोगों की जरुरतों को पूरा किया


विनोद पांडे ने कहा कि, हेमंत सरकार में लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से पहुंचा जा रहा है. लाखों आवेदनों का निष्पादन हुआ है. उन्होंने कहा कि, सुखाड़ की वजह से किसानों को जो नुकसान हुआ उसकी भी क्षतिपूर्ति की जा रही है. ऐसे में सुदेश महतो को बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. आपको बता दें कि, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि, वर्तमान समय में गरीबों की पहुंच से पढ़ाई, दवाई और न्याय दूर हो गई है.

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...

JPSC Recruitment Process: जेपीएससी में खत्म हुई Member in Charge व्यवस्था,...

झारखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। वर्षों पुरानी मेंबर इन चार्ज व्यवस्था लगभग समाप्त कर दी गई...