
रांची: हेमंत सोरेन और उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की पेशी वीडियों कॉन्फेंसिंग के माध्यम से ईडी की विशेष अदालत में हुई.
Advertisment
कोर्ट ने इन दोनों उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 7 मार्च तक बढ़ा दी है. इनकी अगली पेशी कोर्ट में 7 मार्च को होगी.
ज्ञात है कि हेमंत सोरेन को ईडी ने 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. वहीं भानु को 12 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी.
इसके बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा जेल, होटवार भेज दिया गया था.
दरअसल, ईडी ने इस मामले में ईसीआइआर 6/2023 दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है.
इस मामले में भानु प्रताप प्रसाद,हेमंत सोरेन एवं अज्ञात अन्य को आरोपी बनाया गया है.
Advertisement




