Advertisment

हीरो एशिया कप राजगीर 2025: तैयारियां जोरों पर, BSSA के महानिदेशक ने कहा…

हीरो एशिया कप राजगीर 2025: तैयारियां जोरों पर। बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं को बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स की भूमिका के लिए प्रशिक्षण देते महानिदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण

नालंदा: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक-सह-सीईओ रवीन्द्रन शंकरण ने बुधवार को बिहार के हॉकी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी हीरो एशिया कप राजगीर 2025 के दौरान बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स के रूप में निभाई जाने वाली भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान उनकी भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण और गरिमामयी होगी।

हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर, बिहार में होने जा रहा है, जिसमें एशिया की प्रमुख पुरुष हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इस ऐतिहासिक आयोजन की सफलता में स्थानीय प्रशिक्षुओं की भूमिका भी अहम मानी जा रही है। रवींद्रन शंकरण ने कहा कि बिहार के प्रशिक्षुओं को यह अवसर मिलना गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें – भ्रष्टाचार के विरुद्ध निगरानी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक दिन में पकड़े…

इस टूर्नामेंट के माध्यम से वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल व्यवस्था को नजदीक से समझ पाएंगे और उनके भीतर ज़िम्मेदारी, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास होगा। बॉल बॉयज़ और बॉल गर्ल्स की भूमिका में वे आयोजन का अभिन्न हिस्सा बनेंगे। राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा इन प्रशिक्षुओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे वे टूर्नामेंट के दौरान अपने दायित्वों को पूरी कुशलता और अनुशासन के साथ निभा सकें।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   मालगाड़ी के नीचे आए तीन व्यक्ति तो मची अफरातफरी, फिर हुआ ऐसा कि…

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: न नारे, न शोर… हाथों...

JPSC JSSC Students Silent March Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों और अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार...

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़! घायल छात्रों से...

JPSC JSSC Protest: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मंगलवार को सदर अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद...

Mirzapur Movie Trailer Review: कालीन भैया की वापसी ने बढ़ाया रोमांच,...

 मिर्जापुर फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच चर्चा में है। कालीन भैया, गुड्डू और पुराने किरदारों की वापसी के साथ ट्रेलर...