हाईकोर्ट ने रिम्स निदेशक से मांगा उपलब्ध मानव संसाधन का ब्योरा

Ranchi-झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस संतोष की खंडपीठ में रिम्स मामले को लेकर सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान रिम्स, निदेशक ने कोर्ट में अपना माफीनामा पेश किया. माफीनामा में पिछली सुनवाई के दौरान अपने व्यवहार को लेकर माफी मांगी गई थी.

रिम्स, निदेशक ने कोर्ट को बताया कि सीटी स्कैन मशीन सहित अन्य उपकरण रिम्स में संचालित किया जा रहा है. साथ ही जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीदारी भी जल्द कर ली जाएगी. जिनोम सीक्वेंसिंग की खरीददारी के लिए आदेश जारी कर दिया गया है.

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने रिम्स में रिक्त पदों की जानकारी की मांग की. कोर्ट ने रिम्स निदेशक से पूछा कि रिम्स में कितने पद स्वीकृत है. कितने पदों पर नियुक्ति हुई और कितने पदों पर संविदाकर्मी कार्यरत हैं. इसकी जानकारी कोर्ट में पेश करनी है. मामले में अगली सुनवाई जनवरी में होगी.

यहां बता दें कि कोरोना के पहली लहर से रिम्स में जिनोम सीक्वेंसिंग मशीन की खरीद की प्रक्रिया की जा रही है. लेकिन दूसरी लहर गुजरजाने के बाद भी यह प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं हुई. इसके कारण हाईकोर्ट कई बार नाराजगी जता चुका है. लेकिन हर बार रिम्स प्रबंधन की ओर से अलग अलग समय सीमा तय की जाती रही है.

रिपोर्ट- प्रोजेश 

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...