हाईकोर्ट का आदेश: छात्रों के रिजल्ट पर कंपार्टमेंट नहीं लिखे जैक बोर्ड

रांची:जैक से एडमिड कार्ड नहीं मिलने के कारण 52 छात्रों को लेकर हाईकोर्ट ने अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल को निर्देश दिया है कि सभी 52 छात्रों को इंटरमीडिएट का कंपार्टमेंटल एग्जाम में शामिल कराया जाए,इसके अलावा इनके रिजल्ट पर कंपार्टमेंटल एग्जाम नहीं लिखा रहेगा।

इन 52 विद्यार्थियों के लिए यह मुख्य परीक्षा रहेगी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को याचिकाकर्ता उपेंद्र राणा की ओर से बताया गया कि इस साल की इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए उनके बच्चे को एडमिट कार्ड जैक से नहीं दिया गया।

जबकि परीक्षा शुल्क में जमा कराया गया था। लेकिन परीक्षा शुल्क की राशि तकनीकी कारणों से जैक को प्राप्त नहीं हो सकी थी। जिस कारण उनके बच्चे का एडमिट कार्ड नहीं आ पाया था और वह इंटरमीडिएट की परीक्षा नहीं दे पाया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि गिरिडीह जिला स्कूल के इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 52 विद्यार्थियों के साथ ऐसा ही हुआ है। तकनीकी कारणों से स्कूल से उनका परीक्षा शुल्क जैक को प्राप्त नहीं हो सका था।

जिससे जैक ने उनका एडमिट कार्ड नहीं भेजा था। इस कारण विद्यार्थी इंटरमीडिएट की परीक्षा से वंचित रह गए। इसके बाद कोर्ट ने 52 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंटल एग्जाम में शामिल होने का निर्देश जैक को दिया। बताते चलें कि छह इंटर की परीक्षा छह से 26 फरवरी तक हुई थी, जिसका अभी रिजल्ट नहीं आया है।

 

Jio IPO Growth Strategy: Jio IPO से पहले आकाश अंबानी का...

Jio IPO Growth Strategy: भारत के सबसे बड़े आईपीओ की तैयारी के बीच जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने कारोबार के विस्तार की रणनीति सामने रखी...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: महानवमी और विजयादशमी पर बंद रहेंगे...

BCCL Durga Puja Holiday 2026: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में दुर्गा पूजा की छुट्टियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। कंपनी के...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा पर रांची में कहां...

Ranchi Durga Puja Traffic Diversion: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था...