धू-धूकर जली बाइक, जीजा व साला सहित तीसरे की भी दर्दनाक मौत

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में आग लगने से तीन युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है। घटना बेगूसराय-मझौल एसएच-55 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव के कुंड ढाला स्थित गौतम धाम के समीप की है।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी छत्तीस शर्मा, सिंघौल थाना क्षेत्र के बागबाड़ा निवासी अरविंद शर्मा के रूप में गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक बेगूसराय की से मंझौल की ओर जा रहा था। दूसरी बाइक मंझौल की ओर से बेगूसराय जा ही थी। इसी दौरान खम्हार कुंड ढ़ाला के समीप दोनों की आमने-सामने टक्कर होगी।

टक्कर होते ही आग लग गई, आसपास के लोग मौके पर दौड़े तथा सभी को बचाने का प्रयास किया। लेकिन आग विकराल हो चुका था, जिसके कारण बचाना मुश्किल था, तुरंत फायर ब्रिगेड और डायल-112 को सूचना दिया। इसके बाद डायल-112 की टीम पहुंची और दो को किसी तरह से निकाल कर सदर अस्पताल ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पिपरा निवासी विंदेश्वरी शर्मा का पुत्र छत्तीस शर्मा (32) अपने साला बागवाड़ा निवासी रुदल शर्मा के पुत्र अरविंद शर्मा (28) के साथ काम करने मंझौल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई।

दूसरे बाइक पर सवार गंभीर रूप से झुलसे दोनों युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में ही एक ही की मौत हो गई, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है, वहीं एक युवक की भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। फायर बिग्रेड टीम के राजीव रंजन ने बताया की हम लोग जब तक पहुंचे दोनों जल कर राख हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही मिलते ही सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार एवं सदर एसडीओ राजीव कुमार भी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि बाइक के आमने-सामने की टक्कर में हादसा हुआ है। हादसे में दो युवक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई है, दोनों बाइक भी पूरी तरह से जल गया है। गंभीर रूप से जले दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया है।

यह भी पढ़े : Breaking : बेगूसराय में दिनदहाड़े डकैती

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Police: प्रीता वर्मा ने संभाला प्रभारी DGP का पद, कानून...

Bihar Police, पटना: बिहार पुलिस की कमान फिलहाल वरिष्ठ IPS अधिकारी प्रीता वर्मा के हाथों में है। 1991 बैच की IPS अधिकारी प्रीता वर्मा...

Bihar Flood Relief: केंद्र से बिहार को अधिकतम सहयोग का आश्वासन,...

बिहार में बाढ़ से करीब 15 जिलों के 88 प्रखंड और 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्र ने राहत, आवास, बीज और किसानों...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: सम्राट चौधरी और शिवराज सिंह चौहान ने...

Bihar Flood Munger Bhagalpur: बिहार में बाढ़ की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह ग्रामीण विकास...