Advertisment

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार-झारखंड के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक

गया : लोकसभा की चुनाव की तैयारी में अभी से ही प्रशासनिक महकमा जुट गया है। इसी के तहत आज गया प्रमंडलीय कार्यालय में एक उच्च स्तरीय समन्वय बैठक की गई। जिसमें बिहार और झारखंड के सीमावर्ती इलाके के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं पैरामिलिट्री फोर्सेज के अधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मगध प्रमंडल लिए आयुक्त मयंक बरबड़े ने किया।

इस संबंध में मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यह बैठक आहूत की गई थी। जिसमें झारखंड व बिहार के सीमावर्ती इलाके के अधिकारी शामिल हुए और एक दूसरे से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। मालूम हो कि बिहार झारखंड का सीमावर्ती इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है।

विगत वर्षों पूर्व इस इलाके में आम चुनाव कराना एक चुनौती भरा कार्य होता था। आईजी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि स्थितियों में सुधार हुआ है। लेकिन फिर भी निष्पक्ष और भय मुक्त चुनाव कराना प्रशासन की जिम्मेवारी है। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी भी बिहार में हो रही शराब की तस्करी भी बैठक का एक प्रमुख एजेंडा था।

उन्होंने बताया कि शराब तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त कार्य योजना तैयार की गई है। बैठक में मगध प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, आईजी क्षत्रनील सिंह, पलामू आईजी, बोकारो आईजी, हजारीबाग आईजी, गया जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्याग राजन, गया एसपी आशीष भारती, चतरा, कोडरमा, नवादा, जहानाबाद और अरवल आदि जिलों के जिलाधिकारी व एसपी मौजूद रहे।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन में पहुंचीं कुनिका सदानंद,...

Kunika Sadanand Student Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित गड़बड़ियों और अन्य मांगों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, बॉलीवुड...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती पर घमासान के बीच सरकार...

JPSC JSSC Students Protest: JPSC-JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने...

Darbhanga Road Bridge Project: जाम से मिलेगी राहत! दरभंगा की बड़ी...

Darbhanga Road Bridge Project: पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में चल रही विभिन्न सड़क और पुल निर्माण परियोजनाओं...