तेज रफ्तार CNG टोटो ने मारी ठोकर, युवक हुआ जख्मी

लखीसराय : लखीसराय जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पुल के समीप तेज रफ्तार सीएनजी टोटो ने एक बाइक में जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिसके कारण एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल के चचेरे भाई ने बताया कि हम दोनों हाथीदह से जमुई अपने गांव जा रहे थे। इसी बीच तेतरहाट गांव के समीप पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही टोटो ने ठोकर मार दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी पहचान जमुई जिले के सबेजोर गांव निवासी सुरेश कुमार के रूप में किया गया।

LN Mishra 1 22Scope News

घायल युवक को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल

आपको बता दें कि स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर सदर अस्पताल स्थित आपातकालीन कक्ष में मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं सीएनजी टोटो को 112 की पुलिस ने पकड़ कर जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़े : मिड टर्म परीक्षा में कदाचार होते Video Viral, महाविद्यालय पहुंची रश्मि वर्मा

यह भी देखें :

विश्वनाथ कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...