SSB व सामाजिक संस्था की तत्परता से बचायी गयी हिंदू नाबालिग लड़की

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के रक्सौल में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और सामाजिक संस्था की तत्परता से एक हिंदू नाबालिग लड़की को मुस्लिम लड़के के द्वारा तस्करी करने से बचाया गया। एसएसबी को यह जानकारी मिली थी की भारत-नेपाल सीमा के मैत्री पुल के पास एक ऑटो रिक्शा में एक युवक नाबालिग हिंदू लड़की को नेपाल ले जा रहा था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो जानकारी मिली कि साहिल अंसारी जो हरसिद्धि का रहने वाला है। एक हिंदू लड़की को नेपाल ले जा रहा था।

SSB ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लिया

आपको बता दें कि एसएसबी ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में लिया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो यह जानकारी मिली कि मुस्लिम युवक साहिल अंसारी ने हिंदू नाबालिग लड़की को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया। उसे शादी का झांसा दिया और घर से भगाया। लड़की को लेकर वह नेपाल जा रहा था। नेपाल में रहने के कुछ दिन बाद उसे गुजरात ले जाने के फिराक में था। तबतक एसएसबी को यह जानकारी मिली। एसएसबी ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

Motihari SSB 1 22Scope News

SSB ने नाबालिग लड़की और मानव तस्कर साहिल अंसारी को हरैया थाने को सौंप दिया है

वहीं जब लड़की से पूछताछ की गई तो जानकारी मिली कि मोतिहारी के हरसिद्धि थाने में लड़का साहिल अंसारी उसको प्यार और शादी का झांसा देकर नेपाल ले जा रहा था। वहीं लड़की के परिवार वाले ने अपहरण मामला पहले से ही दर्ज कराया है। वहीं एसएसबी ने नाबालिग लड़की और मानव तस्कर साहिल अंसारी को हरैया थाने को सौंप दिया है।

Motihari SSB 2 22Scope News

यह भी पढ़े : घने जंगल में नक्सलियों का छिपाया हथियार का जखीरा बरामद, SSB-पुलिस का संयुक्त अभियान सफल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...