Ranchi : झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। राजधानी रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में राज्यभर के हॉकी खिलाड़ी जुटने वाले हैं। इन खिलाड़ियों का झारखंड टीम के लिए ट्रायल लिया जाएगा। यह ट्रायल 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से शुरु होगी।
Highlights
Ranchi : पंजाब के जालंधर में आयोजित होगी 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप
इस ट्रायल में राज्यभर के हॉकी खिलाड़ियों के जुटने की संभावना है। दरअसल अगले महीने 9 से 19 सितंबर तक पंजाब के जालंधर में 14वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप-2024 का आयोजन किया जाना है। जिसके लिए रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।
बता दें कि इस ट्रायल में वहीं वैसे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं जिनका जन्म 1 जनवरी 2005 या फिर उसके बाद हुआ हो। इस ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को पंचायत या नगर निगम स्तर पर से निर्गत की हुई जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र और स्कूल से निर्गत किया हुआ बोनाफाइड प्रमाण पत्र लाना जरुरी है।