Hazaribagh Breaking : उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी सुरक्षाकर्मी की हत्या कर फरार…

Hazaribagh Breaking : हजारीबाग से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी ने सुरक्षाकर्मी हवलदार की हत्या कर दी है। मृतक सुरक्षाकर्मी का नाम चौहान हेंब्रम है जोकि गिरिडीह के ताराटांड थाना के पिंडाटांड के रहने वाले थे। आरोपी का नाम शाहिद अंसारी फरार बताया जा रहा है।

Hazaribagh Breaking : उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने कर दी सुरक्षाकर्मी हवलदार की हत्या...
Hazaribagh Breaking : उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी ने कर दी सुरक्षाकर्मी हवलदार की हत्या…

Hazaribagh Breaking : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैदी का चल रहा था इलाज

बता दें कि जिले के सेंट्रल जेल में कैदी शाहिद अंसारी उम्र कैद की सजा काट रहा था। कुछ दिनों पहले जिले के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कैदी शाहिद अंसारी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उसका इलाज चल रहा था। वहीं देररात्रि अस्पताल के कैदी वार्ड में सुरक्षा को लेकर हवलदार चौहान हेंब्रम तैनात थे।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : दिल दहलाने वाली खबर, पिता की हत्या का बेटे ने ऐसे लिया बदला… 

Hazaribagh Breaking :
Hazaribagh Breaking :

जिसके बाद कल रात कैदी ने मौका देखते ही हवलदार चौहान हेंब्रम की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी शाहिद अंसारी फरार बताया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुमंडल पदाधिकारी के अलावे अन्य पदाधिकारी अस्पताल पहुंच चुके हैं। मामले में फॉरेंसिक टीम के द्वारा जांच की जा रही है।

हजारीबाग से शशांक शेखर की रिपोर्ट—–

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...