Olympics में मैडल जीतने पर हॉकी टीम और नीरज चोपड़ा को CM ने दी बधाई

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक में हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष हॉकी टीम और जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम प्रगति की ऊंचाई के शीर्ष पर पहुंचे और भारत का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैवलिन थ्रो में भाऱत के नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने रजत पदक जीत कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिस पर पूरा देश आज गौरवान्वित है। वे निरंतर प्रगति के शीर्ष पर पहुचें और देश का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  Archery में गया के तीरंदाजों का रहा जलवा, पटना के…

Olympics Olympics

Olympics

JPSC Backlog Result 2025: JPSC ने जारी किया बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा...

JPSC Backlog Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने मंगलवार को झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के नतीजे घोषित कर...

बांकीपुर उपचुनाव : BJP ने उम्मीदवार का किया ऐलान, अभिषेक कुमार...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट...

चंचल नगर में संदिग्ध बम विस्फोट, 2 मजदूर घायल, जमीन विवाद...

दरभंगा : दरभंगा जिले के पतोर थाना क्षेत्र के चंचल नगर में मंगलवार को बाउंड्री वॉल निर्माण के दौरान हुए संदिग्ध बम विस्फोट में...