Dhanbad Crime : मैं बैंक का अधिकारी बात कर रहा हूं! आपका KYC अपडेट नहीं है कहकर ठगी करने वाला साइबर ठग धराया…

Dhanbad Crime : साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए धनबाद साइबर पुलिस ने एक और साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताकर KYC अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी जीतू रविदास को पुलिस ने कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बर डंगाल गांव से दबोचा है।

ये भी पढे़ं- Breaking : हटिया चांदनी चौक पुल से नीचे गिरा युवक, हालत गंभीर…

Dhanbad Crime : जब्त सामान
Dhanbad Crime : जब्त सामान

Dhanbad Crime : खुद को बैंक अधिकारी बताकर करता था ठगी

साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीतू रविदास फोन पर खुद को बैंक अधिकारी बताता था और KYC अपडेट न होने की बात कहकर लोगों से उनकी बैंक जानकारी हासिल कर लेता था। फिर खातों से पैसे उड़ा लेता था।

ये भी पढे़ं- Breaking : दिल थाम के बैठे! 4 M हॉक 132 विमान रांची पहुंचे, इस दिन होगा भव्य एयर शो… 

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि जिन सिम कार्ड का इस्तेमाल वह करता था, उनके खिलाफ NCRP पोर्टल पर ठगी से संबंधित शिकायतें दर्ज हैं।

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देती पुलिस

ये भी पढे़ं- Jamshedpur Crime : फेसबुक पर बनी दोस्त ने लगा दिया लाखों का चूना, मामला दर्ज… 

उत्तरप्रदेश और बिहार में भी की है ठगी

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से 49,980 रुपये और बिहार के एक अन्य व्यक्ति से 37,873 रुपये की ठगी की थी। एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

ये भी पढे़ं- Breaking : दिल थाम के बैठे! 4 M हॉक 132 विमान रांची पहुंचे, इस दिन होगा भव्य एयर शो… 

गिरफ्तार जीतू रविदास धनबाद जिले के बर डंगाल, चिरकुंडा का निवासी है और काफी समय से साइबर ठगी में संलिप्त था। पुलिस का कहना है कि ऐसे साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...

Cardicon 2026 Patna: पटना में जुटेंगे देशभर के 500 हृदय रोग...

Cardicon 2026 Patna, पटना: हृदय रोगों के बढ़ते खतरे और उनके आधुनिक उपचार पर चर्चा करने के लिए देशभर के विशेषज्ञ पटना में जुटेंगे।...

Bihar Space Technology: अंतरिक्ष तकनीक से बदलेगी बिहार की तस्वीर, मुख्यमंत्री...

Bihar Space Technology, पटना: बिहार में विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अंतरिक्ष आधारित तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक समाधानों...