5 सीट मिलने पर चिराग की पार्टी में जश्न, मनायी गई होली

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए का सीट शेयरिंग को लेकर फार्मूला फाइनल हो गया है। अभी-अभी थोड़ी देर पहले दिल्ली में एनडीए की तरफ से सीट शेयरिंग को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की गई जिसमें तय हुआ कि बिहार में बीजेपी (17), जदयू (16), लोजपा (रामविलास) पांच, उपेंद्र कुशवाहा (1) और जीतनराम मांझी एक सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एनडीए ने पांच सीट दिया। उसके बाद पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने होली से पहले जश्न मनाया। साथ ही सभी ने एक-दूसरे के साथ अबीर गुलाल लगाकर होली मनायी। बता दें कि पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट समेत कई नेताओं ने अबीर गुलाल के साथ पटाखा जलाकर जश्न मनाया है। वहीं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि अब उनका राजनीतिक करियर खत्म हो गया है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

धनबाद में धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में उठा...

धनबाद: वार्ड संख्या-01 में आयोजित धनंजय कुमार पुटूस के 49वें जनता दरबार में इस बार नई सराय-गिद्दी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं...

रोहतास के भलुनी भवानी मंदिर में लाखों की चोरी, देवी के...

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के दिनारा स्थित प्रसिद्ध भलुनी भवानी देवी स्थान में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की...

कवि कोकिल विद्यापति की पुण्यतिथि पर बिहार सरकार का आयोजन, गीत-संगीत...

पटना: कवि कोकिल महाकवि स्वर्गीय विद्यापति की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पटना के विद्यापति भवन में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। इस...