टेक्सास में एयरशो के दौरान भीषण हादसा, हवा में टकराए दो वॉर प्लेन, Video

दो टुकड़ों में बंटा पहला प्लेन, दूसरा हुआ चकनाचुर

टेक्सास : अमेरिका के टेक्सास राज्य में एयरशो के दौरान एक भीषण हादसा हुआ.

यहां दो द्वितीय विश्व युद्ध (world war 2) के समय के 2 वॉर प्लेन हवा में आपस में टकरा गए.

बताया जाता है कि दो विमान एक बोइंग बी-17 बमवर्षक और एक छोटा विमान शनिवार को

अमेरिका के डलास में एक एयर शो के दौरान हवा में टकरा गए.

वे दोनों विमान तुरंत जमीन पर आ गिरे और आग के गोलों में तब्दील होकर फट गए.

हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही एक प्लेन बीच में से दो टुकड़ों में बंट गया

तो वहीं दूसरा प्लेन बिल्कुल चकानाचूर हो गया.

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिका के डलास में शनिवार को विश्व युद्ध-2 कोमिमोरेटिव एयरशो का आयोजन किया गया. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे. एयरशो चल ही रहा था कि अचानक एक बोइंग बी -17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर की दूसरे बेल पी-63 किंगकोबरा फाइटर से जोरदार टक्कर हो गई.

दुर्घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी

हादसा डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के करीब हुआ. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया कि आपातकालीन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए. हादसे के बाद विमान के क्रू-मेंबर्स की पड़ताल की जा रही है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि दोनों विमान में कितने लोग सवार थे.

दोनों विमान में कितने लोग सवार थे स्पष्ट नहीं

विश्व युद्ध दो लड़ाकू विमानों के संरक्षण के लिए समर्पित समूह, कोमिमोरेटिव वायु सेना (सीएएफ) के अध्यक्ष और सीईओ हैंक कोट्स ने बताया कि बी -17 में आम तौर पर चार से पांच लोगों का दल होता है. कोट्स ने कहा कि पी-63 में एक ही पायलट सवार होता है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि दुर्घटना के समय विमान में अन्य कितने लोग सवार थे.

एयरशो के दौरान भीषण हादसा: एफएए और एनटीएसबी ने शुरू कर दी जांच

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो क्लिप में इस घटना को कैद कर लिया गया है, जिसमें दो विमान टकराते हुए और आग की लपटों से घिरे जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त होते दिख रहे हैं. लाइव एरियल वीडियो में टक्कर के स्थल पर भूरी घास के एक टुकड़े पर बिखरा हुआ विमान का मलबा दिखाई दिया. एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) दोनों ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें एनटीएसबी ने पहल की और अधिकारियों को अपडेट दिया.

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...