बख्तियारपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 वाहनों की टक्कर, बुलेट सवार 2 लोगों की मौके पर मौत

मोकामा : मोकामा के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पुल के पास गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक ही बुलेट पर सवार मिसी निवासी शशिरंजन सिन्हा और सुधीर कुमार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि सुधीर का शव सड़क पर तो शशिरंजन का शव डिवाइडर को पार करते हुए झाड़ी में चला गया।

घटना के बाद जब इधर उधर टॉर्च मारकर चेक किया गया तब दूसरा शव शशिरंजन का मिला – लोग

घटना के बाद जब इधर उधर टॉर्च मारकर चेक किया गया तब दूसरा शव शशिरंजन का मिला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Barh Hadsa 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाढ़ पुलिस ने कुख्यात डकैत को तमिलनाडु से किया गिरफ्तार…

विकाश कुमार की रिपोर्ट

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...

Abhijeet Deepke Detained: एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर से हिरासत में...

 अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर फ्लाइट के भीतर से हिरासत में लिए जाने की खबर है। CJP के नेता सौरभ दास और आशुतोष शाखा...

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए...

 यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से...