विवाहिता के चेहरे पर फेंका गया गरम दूध, SNMMCH में भर्ती

Dhanbad- अभी  अंजुम आरा हत्याकांड की आग ठंडी भी नहीं हुई है कि झरिया थाना के क्षेत्र के शिमलाबहाल निवासी अफरोजा परवीन के चेहरे पर उसके पति सोनू खान ने खौलता हुआ दूध फेंक दिया. अफरोजा परवीन को SNMMCH में भर्ती करवाया गया है.

बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही अफरोजा परवीन दहेज की मांग की जा रही थी. दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया.

बताते चलें कि गोविंदपुर थाना अंतर्गत अमरपुर पंचायत के कुरैशी नगर निवासी फरजाना खातून ने अपनी बेटी अफरोज परवीन की शादी शिमलाबहाल निवासी सोनू खान से तीन माह  पहले 10 अक्टूबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज से की थी. शादी के बाद से ही सोनू खान लड़की और उसकी मां से पैसे और बाइक की मांग कर रहा था. मांग पूरी नही होने पर आए दिन मियां बीवी में झगड़ा हो रहा था.

काम धंधा नहीं चलने पर अफरोज ने सोनी को ससुराल में रहकर ऑटो चलाने की सलाह दी. इसके साथ ही खुद ही नौकरी करने की बात कही. लेकिन इस बीच उसके चेहरे पर गरम दूध डाल दिया गया. फिलहाल अफरोज  SNMMCH में भर्ती हैं. चिकित्सकों की टीम उसके इलाज में जुटी हुई है.

रिपोर्ट- राजकुमार

SNMMCH छत से कूदी महिला, गंभीर अवस्था मे SICU में भर्ती

Illegal coal seized in Khalari: खलारी के बिलारी रोड में झाड़ियों...

Illegal coal seized in Khalari: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, चोरी, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सीआईएसएफ का अभियान जारी है। इसी...

JPSC Exam Scam: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते समेत 5 आरोपियों की...

JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित धांधली के मामले में मंगलवार को पांच आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर...

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...