Kashi में देव दीपावली को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो गई है. सुबह तड़के 3 बजे से ही रास्तों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है. काशी के सभी होटल पहले से ही बुक हो गए थे. तैयारियां को लेकर सीएम योगी महीनों पहले से ही अपने शक्त रूप में नजर आ रहे थे और अपनी सभी अधिकारियों को तरह-तरह के आदेश दे रहे थे. बता दें, देव-दीपावली काशी के गंगा घाट से जुड़ा हुआ सबसे बड़ा पर्व होता है, जिसे देखने के लिए इस दिन लाखों की संख्या में लोग देश दुनिया से काशी पहुंचते हैं. आज काशी के गंगा घाट पर कई प्रकार के शो का भी आयोजन किया गया है.
Kashi : होटल और नाव वाले होंगे मालामाल
बनारस में होटल और नाव वालों का बोलबाला चल रहा है. आम दिनों में काशी जाने पर जहां रूम 1200 से लेकर 1500 तक में मिल जाती है. वहीं अब इन कमरों के दाम आसमान छु रहे हैं. होटल में 10000-15000 के साथ लाख रुपए तक के किराए पर रूम बुक हो रहे हैं. अधिक मूल्य होने के बाद भी होटलों की बंपर बुकिंग देखने को मिल रही है. वहीं बोट राइड के भी दाम आसमान छु गए हैं.
बता दें, जो राइड आम दिनों में 1500-2000 रुपए की हुआ करती थी. उसकी कीमत बढ़कर 15000 तक हो गई है. वहीं क्रूज की बुकिंग प्रति व्यक्ति के अनुसार 15 से 20 हजार रुपए में की जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, काशी के 95% होटल और नाव अधिक मूल्य में मिलने के बाद भी बुक हो चुके है.

इन व्यवस्थाओं से लैस है घाट
यूपी सरकार इस बात से भली भांति अवगत थी कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन श्रद्धालुओं की काफी तादाद में भीड़ उमड़ेगी और सरकार इसकी तैयारी में काफी पहले से भी जुटी हुई थी. ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए यूपी नगर निगम ने घाटों के किनारे 250 बायो टॉयलेट की व्यवस्था की है. वहीं वस्त्र बदलने के लिए 97 चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है. ताकि घाटों पर गंदगी न फैले और नदी और घाटो में साफ सफाई बनी रहे. मिली जानकारी के अनुसार, 97 चेंजिंग रूम में से 9 चेंजिंग रूम स्थायी और 63 केबिन व 25 टेंट के अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए गए हैं.
नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि इन घाटों की सफाई के लिए तीन शिफ्ट में 250 सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा 25 स्थानों पर शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई है. ताकि आने वाले वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े.


















