Sports : ये है दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला खिलाड़ी, लिस्ट में 3 भारतीय

Sports : भारतीय महिला टीम ने बीते 2 नवंबर को खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में जीत दर्ज करके देश का नाम रौशन कर दिया. जिसके बाद से सभी की जुबान पर महिला खिलाड़ियों के नाम ही बैठे हुए हैं. आते जाते लोग केवल इसी मुद्दे पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं. तो चलिए इस सब के बीच हम ये भी जानते हैं कि दुनिया में कौन कौन सी महिला खिलाड़ी सबसे अमीर है और इस सूची में किन किन महिला खिलाड़ियों का नाम है.

Sports: एलिस पैरी
Sports: एलिस पैरी

इस सूची में पहला नाम ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी का है. बता दें, एलिस पैरी केवल क्रिकेट में ही नहीं बल्कि फुटबॉल में भी अपना नाम बना चुकी है. फुटबॉल में भी एलिस पैरी इंटरनेशनल लेवल पर मैच खेल चुकी है. पैरी की कुल संपत्ति 13.5 मिलियन डॉलर है. जो भारतीय रुपए के अनुसार 113.4 करोड़ है.

Sports: मेग लैनिंग
Sports: मेग लैनिंग

इस सूची के दूसरे स्थान पर भी ऑस्ट्रेलिया की ही खिलाड़ी है. यह खिलाड़ी है ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तान मेग लैनिंग. उनकी कुल संपत्ति 8.5 मिलियन डॉलर है. जो भारतीय मूल्य के अनुसार लगभग 71.4 करोड़ रुपये है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, इन्होंने अभी तक खेले गए अपने क्रिकेट करियर में सात विश्व कप जीती है.

Sports: मिताली राज
Sports: मिताली राज

इस सूची के तीसरे स्थान पर भारतीय महिला खिलाड़ी मिताली राज है. मिताली राज भारतीय टीम की पूर्व कप्तान है. इनकी कुल नेट वर्थ 5.2 मिलियन डॉलर है. जो भारतीय रुपए में लगभग 43.68 करोड़ रुपये है. इन्होंने भारतीय महिला टीम को काफी ऊंचाई पर पहुंचाया. ऊंचाई पर पहुंचने के अलावा इन्होंने भारत की महिलाओं को खेल जगत में जुडने के लिए प्रेरित भी किया.

Sports: स्मृति मंधाना
Sports: स्मृति मंधाना

इस सूची के चौथे स्थान पर भी भारतीय खिलाड़ी का ही नाम है. यह खिलाड़ी है भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना. इनकी कुल संपत्ति 4 मिलियन डॉलर है. भारतीय मूल्य के अनुसार ये लगभग 33.6 करोड़ रुपये की मालकिन है. इनकी कमाई में तेजी से इजाफा भी देखने को मिल रहा है. इसके पीछे की वजह यह है कि ये कई सारे ब्रांड्स की पहली पसंद है. इसके अलावा बीसीसीआई के द्वारा जारी किये गए महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भी ये अधिक मूल्य में बिकी थी.

Sports: हरमनप्रीत कौर
Sports: हरमनप्रीत कौर

इस सूची में पांचवे स्थान पर भी भारतीय खिलाड़ी है. ये कोई और नहीं बल्कि भारतीय महिला टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर है. इनकी नेट वर्थ 2.9 मिलियन डॉलर है. जो भारतीय मूल्य कर अनुसार लगभग 24.36 करोड़ रुपये है. इस साल खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 में अपनी टीम को विजय दिलाने के बाद से इनकी ब्रांड वैल्यू में भी काफी अधिक उछाल देखने को मिली है.

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...