मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की देखरेख में जारी है HPV का टीकाकरण

मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना, बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की देखरेख में जारी है HPV का टीकाकरण

आरा : मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के अंतर्गत बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की देखरेख में संपूर्ण बिहार में HPV का टीकाकरण किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक डॉ. इंद्र विजय सिंह ने किया। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग भोजपुर द्वारा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर नौ से 14 वर्ष की बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण, हीमोग्लोबिन जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Goal 7 22Scope News

टीकाकरण का उद्देश्य बालिकाओं के बच्चेदानी के मुंह पर होने वाले कैंसर से बचाना है

टीकाकरण का उद्देश्य बालिकाओं के बच्चेदानी के मुंह पर होने वाले कैंसर से बचाना है। बिहार सरकार द्वारा बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा की अभिभावकों को बेटियों का टीकाकरण करा कर जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं की हीमोग्लोबिन भी जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि अधिकतर बालिकाओं में हीमोग्लोबिन निर्धारित स्तर से अत्यंत कम है।

डॉ. अनामिका कुमारी द्वारा बालिकाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनामिका कुमारी द्वारा बालिकाओं को हीमोग्लोबिन बढ़ाने और स्वच्छता संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि यह टीका बालिकाओं के लिए पूर्णतया सुरक्षित है। जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोग नहीं उठा पाते हैं।

WHO के प्रतिनिधि ने बताया- स्वास्थ्य विभाग, सरकार द्वारा उत्कृष्ट स्तर के टीका की उपलब्धता कराई जाती है

उन्होंने बालिकाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे फास्ट फूड से दूर रहे और मोटे अनाजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। WHO के प्रतिनिधि ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा उत्कृष्ट स्तर के टीका की उपलब्धता कराई जाती है ताकि भविष्य में भी किसी तरह की कोई परेशानी उत्पन्न न हो। टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के कर्मियों की ओर से सराहनीय और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े : नवरात्र का तीसरे दिन, जानिए अरण्य देवी मंदिर का धार्मिक और पौराणिक महत्व

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...