आजियो स्टोर्स पर एचएसबीसी इंडिया के कार्डधारकों को मिलेंगे खास फायदे

Desk. भारत के अग्रणी फ़ैशन ई-कॉमर्स डेस्टिनेशन, आजियो और एचएसबीसी इंडिया ने रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत एचएसबीसी इंडिया कार्डधारकों को आजियो, आजियो Luxe और आजियो Gram के फ़ैशन स्टोर्स पर विशेष सुविधाएंऔर लाभ मिलेंगे। अलग अलग उपभोक्ता वर्गों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आजियो अपने चुनींदा स्टोर्स में तीन अलग-अलग तरह के कॉर्नर बनाएगा। रोज़मर्रा के फ़ैशन के लिए एचएसबीसी TRNDin (आजियो), लक्ज़री ब्रांड्स, डिज़ाइनर लेबल्स के लिए एचएसबीसी Vault (आजियो Luxe), और जेन-ज़ी के लिए विशेष तौर पर तैयार किए गए माइक्रो-ट्रेंड एचएसबीसी HAUL HUB (आजियो Gram)।

लॉन्च के अवसर पर आजियो के प्रवक्ता ने कहा, “एचएसबीसी के साथ हमारा सहयोग, फ़ैशन को ग्राहकों के और करीब लाएगा, साथ ही इससे कई तरह के फायदे और नया अनुभव भी मिलेगा। हम साथ मिलकर एक शक्तिशाली फ़ैशन इकोसिस्टम बना रहे हैं जो भारत में खरीदारी के तरीकों को बेहतर बनाएगा।”

एचएसबीसी इंडिया के इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग के प्रमुख, संदीप बत्रा ने कहा, “हम अपने ग्राहकों की जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आजियो के साथ हमारी साझेदारी इसी दृष्टिकोण का प्रमाण है। इस सहयोग से हम अपने ग्राहकों को न केवल भारत के सबसे विविध फैशन पोर्टफोलियो तक पहुँच प्रदान कर रहे हैं, बल्कि विशेष अनुभव, पुरस्कार और सरल भुगतान सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं। यह सहयोग हमारे ग्राहकों को उनके व्यक्तित्व और आकांक्षाओं के अनुरूप विकल्प प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उनके खरीदारी के अनुभव का हर पल वास्तव में असाधारण बन जाएगा।”

इस खास साझेदारी की शुरुआत तारा सुतारिया के साथ हुई, जो इस अभियान का चेहरा हैं। मुंबई में एक हाई-फ़ैशन लॉन्च इवेंट में दिखाई गई दो स्टाइलिश विज्ञापन फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है। लॉन्च इवेंट में एक क्यूरेटेड फ़ैशन शो का आयोजन किया गया, जिसमें सीज़नल फैशन ट्रेंड दिखाए गए। इस स्टाइलिश इवेंट में बड़े पर्दे और ओटीटी से जुड़ी कई हस्तियों ने शिरकत की।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Bus Safety Rules 2026: अब सभी बसों में Emergency Braking...

 झारखंड में नई बस सुरक्षा नियम लागू, 1 अप्रैल से नई और 1 अक्टूबर से सभी बसों में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम अनिवार्य।Jharkhand Bus Safety...

Ranchi LPG Crisis: 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO का सख्त आदेश,...

 रांची में रसोई गैस संकट गहराया, 14,697 सिलेंडरों का बैकलॉग, SDO ने एजेंसियों को तत्काल होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।Ranchi LPG Crisis...

Ranchi Illegal Sand Mining : बिना NOC 19 घाटों से बालू...

रांची में बिना NOC 19 घाटों से बालू खनन जारी, रोज 200 से अधिक ट्रक शहर में प्रवेश, पुलिस की अनदेखी पर सवाल।Illegal...

झारखंड Treasury Scam Update: 1.87 लाख कर्मचारियों को देना होगा Self...

 झारखंड ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार सख्त, 1.87 लाख कर्मचारियों को स्वप्रमाणित घोषणा पत्र देना अनिवार्य, तभी होगा वेतन भुगतान।झारखंड Treasury Scam Update रांची:...

Jharkhand Treasury Audit: 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की...

झारखंड में वित्त विभाग ने 2000 से अब तक सभी 33 कोषागारों की जांच की सिफारिश की। बोकारो-हजारीबाग घोटाले के बाद हाई लेवल कमेटी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img