पतरातू डैम के जलस्तर में भारी वृद्धि,डैम के  फाटकों को खोला गया

रामगड़: पतरातू प्रखंड के पीटीपीएस डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश होने के बाद पतरातू डैम के जलस्तर में भारी वृद्धि हुई है।

वर्तमान समय में डैम का  जलस्तर 1328 रेडियस लेवल से पार हो चुका है। जलस्तर में भारी वृद्धि होने के बाद डैम की सुरक्षा को लेकर पतरातू डैम के आठ फटकों में से  फटाक संख्या 3 से 2 इंच जल की निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है।

इधर डैम को खोलने को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति की ओर से लोगों को अलर्ट किया गया। लाउडस्पीकर के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में रह रहे हैं लोगों को नदियों से  दूर रहने के लिए अलर्ट जारी किया जा चुका है।

ताकि लोगों का किसी तरह का जान माल के हानि ना हो। मालूम हो कि पतरातू डैम का जल जमाव क्षमता 1332 रेडियस लेवल है। किंतु डैम पुराना होने के कारण डैम के जल जमाव क्षेत्र में काफी कीचड़ और गाद भर गया है।इससे डैम के जल जमाव क्षमता में कमी आई है।

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...