लगातार बारिश से डैम लबालब, खोला गया फाटक

रांची : बीते 24 घंटे से जारी लगातार बारिश के बाद कांके डैम और रुक्का डैम का फाटक खोला दिया गया है। बीती रात कांके डैम का लेवल 27 फीट के उपर और रुक्का डैम का 33 फीट क्रॉस कर गया, जिसके बाद फाटक खोल दिया गया।

कांके डैम की कुल क्षमता 28 फीट है। मगर 27 फीट चढ़ने के बाद ही डैम की सुरक्षा के लिहाज से फाटक खोल दिया जाता है. इसी तरह रुकेका डैम की कुल क्षमता 36 फीट है, लेकिन 33 क्रॉस करने के बाध सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फाटक खोल दिया जाता है।

हटिया डैम का भी तेजी से बढ़ रहा है लेवल

इधर रांची के हटिया डैम का भी वाटर लेवल तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को डैम का वाटर लेवल 24.05 फीट दर्ज किया गया था, जो शनिवार बढ़कर 28.09 फीट पर पहुंच गया। यानि कि 24 घंटे में करीब चार फीट की बढ़ोतरी हुई। डैम अभी क्षमता दूर है। डैम की कुल क्षमता 38 फीट है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...