Commercial Advertisment

RPF Inspector के आवास से भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद, इंस्पेक्टर फरार

पूर्वी चंपारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराबबंदी लागू करते वक्त और उसके बाद भी समय समय पर राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी कर्मियों समेत आमलोगों से शराब न पीने और शराब के किसी अवैध कारोबार में संलिप्त न होने की कसम भी खिलाई गई थी। बावजूद इसके कई ऐसे मामले सामने आते रहे हैं जब शराबबंदी को लागू करवाने वाले यानी वर्दी वाले ही शराब के अवैध धंधे में लिप्त पाए जाते हैं। ताजा मामला है पूर्वी चंपारण से जहां आरपीएफ इंस्पेक्टर के क्वार्टर से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद किया है।

छापेमारी के दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर अपने क्वार्टर में नहीं थे लेकिन पुलिस ने छापेमारी कर शराब और कैश जब्त कर लिया है। मामला पूर्वी चंपारण के बापू धाम रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ क्वार्टर की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के सरकारी आवास में भारी मात्रा में शराब डंप किया गया है। सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर आरपीएफ इंस्पेक्टर के आवास में छापेमारी की गई जिसके बाद वहां से पुलिस ने 22 बोतल महंगे अंग्रेजी शराब के साथ ही करीब 94 हजार रूपये कैश बरामद किया है। फ़िलहाल इंस्पेक्टर फरार बताये जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Patna Metro निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, दो की मौत कई जख्मी

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

RPF Inspector RPF Inspector RPF Inspector

RPF Inspector

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...