Car से भारी मात्रा में शराब बरामद, कारोबारी फरार

जहानाबाद: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है फिर भी शराब कारोबारी शराब कारोबार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। आए दिन पुलिस कार्रवाई करते हुए शराब जब्त भी कर रही है लेकिन फिर भी अवैध शराब कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं तभी तो पुलिसिया कार्रवाई के बावजूद शराब की तस्करी करते हैं। इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस ने पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के कनौदी गांव के समीप एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त किया है।

हालांकि शराब की खेप ले जा रहा तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि जहानाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के उपरांत पुलिस ने टीम बनाकर जांच अभियान चलाया और एक कार का पीछा किया।

पुलिस को पीछा करता देख कार में स्वर सवार तस्कर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंग्रेजी शराब की 1000 से अधिक बोतल बरामद की गई। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। कार के कागजातों के आधार पर भी पुलिस कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें-  Lady भाग गई थी प्रेमी के साथ, वापस लौटने पर गांव के लोगों ने…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Car Car

Car

Highlights

अनुमंडल अस्पताल परिसर बना रणक्षेत्र, 2 पक्षों में जमकर मारपीट, 3...

बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल अस्पताल परिसर गुरुवार की संध्या रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो दुकानदारों के पक्ष एक-दूसरे पर लात घुसा चलते देखे...

सिवान जंक्शन पर RPF-CPDS की बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब के साथ...

सिवान : सिवान जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान और सीपीडीएस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को विदेशी शराब...

Koderma Hospital Death: गलत खून चढ़ाने का आरोप या हार्ट अटैक?...

Koderma Hospital Death: ज़िला मुख्यालय स्थित ओम कौशल्या हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान 70 वर्षीय राबिया देवी की मौत के बाद तनाव...